कोलकाता की इन चीजों से हैं अनुष्का शर्मा को बहुत प्यार - Viral Tech Support

Breaking News

कोलकाता की इन चीजों से हैं अनुष्का शर्मा को बहुत प्यार

हमसे बातचीत के दौरान अनुष्का ने बताया कि उनकी टीम के अक्सर सभी मेम्बर्स कोलकाता से ही हैं इसलिए उन्हें इस जगह से और ज्यादा प्यार हो गया है। आइए जानते हैं, कोलकाता के स्ट्रीट फ़ूड से अनुष्का को क्या पसंद है- 


बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा वैसे तो फूडी नहीं हैं, मगर इंडिया की एक ख़ास जगह है, जहां का खाना उन्हें बहुत पसंद है। यहां की मिठाई, यहां का स्ट्रीट फ़ूड और यहां का कल्चर भी अनुष्का को बहुत अच्छा लगता है और यह जगह कोई और नहीं बल्कि कोलकाता है।


हमसे ख़ास बातचीत के दौरान अनुष्का ने बताया कि उनकी टीम के अक्सर सभी मेम्बर्स कोलकाता से ही हैं इसलिए उन्हें इस जगह से और ज्यादा प्यार हो गया है। आइए जानते हैं कोलकाता के स्ट्रीट फ़ूड से अनुष्का को क्या पसंद है- 




हर तरह की मिठाई आए दिन आती रहती है


अनुष्का ने बताया कि उन्हें वैसे तो मिठाइयों का ज्यादा शौक नहीं है मगर बंगाल, कोलकाता की मिठाई उन्हें बहुत अच्छी लगती है क्योंकि अक्सर सभी मिठाई छैने से बनती हैं और इसमें शक्कर भी कम होता है। अनुष्का ने बताया कि कोलकाता की मिठाई खाकर यह गिल्ट नहीं आता कि डाइट बिगड़ रही है। संदेस तो मैं तीन चार एक साथ खा लेती हूं। मेरी टीम में कई मेम्बर्स हैं, जो कोलकाता से हैं तो महीने में एक-दो बार तो वहां की मिठाइयां यहां आ ही जाती हैं, ये लोग मुझे खिलाते रहते हैं और मेरा कम है बस खाते जाओ, खाते जाओ!


इसे जरूर पढ़ें:




कोलकाता की दुर्गा पूजा  


अनुष्का ने कोलकाता के बारे में आगे बात करते हुए कहा कि मैं कभी यहां फेस्टिव सीजन में नहीं जा पाई, मैं चाहती हूं कि कभी कोलकाता में दुर्गा पूजा अटेंड करूं। यह बेहद अच्छी और Spiritual जगह लगती है मुझे। मैंने यहां की बंगाली स्टाइल की साड़ी भी कभी नहीं पहनी जो मुझे एक बार ज़रूर ट्राय करनी है।


 


हालांकि, मैंने बांग्लादेश के ढाका जगह से साड़ी ली थी मगर, उसे कभी पहन नहीं पाई।




स्ट्रीट फ़ूड में पसंद है, काठी रोल भी 


अनुष्का ने बताया कि लोगों को लगता है, वेजिटेरियन खाना वहां अच्छा नहीं मिलता, मगर वेज काठी रोल कोलकाता में बहुत अच्छा मिलता है। वहां एक  Dacres Street  नाम की जगह है, जहां हम अक्सर चाट खाने जाते हैं। अनुष्का ने कोलकाता की तारीफ़ करते करते यह भी बताया, क्योंकि उनके पापा आर्मी में थे इसलिए उन्हें फ़ास्ट फ़ूड ज्यादा पसंद नहीं, बर्गर और पिज़्ज़ा वो बहुत ही कम खाती हैं और टेबल पर आए किसी खाने को वो ना नहीं कहतीं, बस वो वेज होना चाहिए। अनुष्का ने कहा कि उन्हें खिचड़ी बहुत पसंद है और इसके साथ अचार और पापड!


No comments