बजट रेंज का हीरो निकला Samsung Galaxy M30, यह है खासियत - Viral Tech Support

Breaking News

बजट रेंज का हीरो निकला Samsung Galaxy M30, यह है खासियत

दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. एम सीरीज के अंतर्गत सैमसंग ने 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें M10,M20, और M30 है. इन स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा M30 पॉपुलर हो रहा है क्योंकि इसका लुक और फीचर्स लोगों को पसंद आ रहे हैं. तो चलिए जानते हैं स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां.




Third party image reference


सैमसंग गैलेक्सी M30 की फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका आकर्षक लुक और 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्पले है. इस फोन में वॉटर ड्रॉप नोच डिस्पले लगा है जिसका रेजोल्यूशन 1080*2160 पिक्सेल है इस स्मार्टफोन में एंडॉयड 9.0 5 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है.



Third party image reference


बेहतर परफॉर्मेंस के लिए सैमसंग ने ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया है. इस फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 512gb तक बढ़ा सकते हैं. सैमसंग गैलेक्सी M30 में 13+5 मेगापिक्सल का डबल प्रायमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है.



Third party image reference


फोन की सबसे बड़ी खासियत 5,000 एमएएच की लोंग लास्टिंग बैटरी है. हालांकि सैमसंग गैलेक्सी M30 को देखने के बाद कोई यकीन भी नहीं कर सकता कि इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी हो सकती है. लेकिन सैमसंग रेंज में एंट्री लेवल स्मार्टफोन को टक्कर देने के लिए बेहतरीन बैटरी बैकअप दिया है. इस स्मार्टफोन की कीमत ₹19,990 है हालांकि यह प्री रजिस्ट्रेशन हो रहा है जिसे आप e-commerce वेबसाइट से खरीद सकते हैं. उम्मीद है जानकारी अच्छी लगी होगी, अपने दोस्तों से शेयर करें.



No comments