असली शेर के साथ लड़ाई का सीन निभा चुके हैं यह अभिनेता, 3 नम्बर तो चोट के बाद भी नहीं डरा था - Viral Tech Support

Breaking News

असली शेर के साथ लड़ाई का सीन निभा चुके हैं यह अभिनेता, 3 नम्बर तो चोट के बाद भी नहीं डरा था






दोस्तों इस सूची में पहला नाम है अमिताभ बच्चन का | देखिये इस तस्वीर में कैसे अमिताभ ने शेर को अपने हाथों में जकड़ रखा है | दोस्तों शेर के सामने चूहा हो जाने वाले तो दुनिया में करोड़ों है | लेकिन शेर के इतने करीब जाने के लिए वास्तव में शेर जैसा ही जिगरा चाहिए | और इस तस्वीर को देखकर तो यही कहना होगा की अमिताभ बच्चन जितने बड़े स्टार हैं उतना ही बड़ा जिगरा भी रखते हैं | जी हाँ दोस्तों आप लोगों को बता दे की यह तस्वीर वर्ष 1977 में आई फिल्म खून पसीना की है | आपको बता दे की अमिताभ ने यह तस्वीर सांझा करते हुए बताया था की जब उन्होंने आज के स्टंट निर्देशकों को बताया की उन्होंने असली शेर के साथ लड़ाई की थी तो वे अमिताभ को पागल कहने लगे थे | लेकिन हम तो अमित जी के इस ज़ज्बे को दिल से सलाम करते हैं |




दोस्तों शेरों से लड़ाई के मामले में हमारे बॉलीवुड के दुसरे शेर यानी धरम पाजी कैसे पीछे रह सकते थे | आप लोगों को बता दें की माँ फिल्म की शूटिंग के दौरान धरम पाजी ने भी असली शेरों का सामना किया था | आपको बता दें की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान शेर गुस्से में गुर्रा भी रहे थे |




आपको बता दे की उस सीन के दौरान वहां बाघ ही नहीं बल्कि बब्बर शेर भी थे |लेकिन पंजाब के जाट धरम पाजी की दहाड़ भी किसी शेर से कम नहीं है |और बहुत ही दिलेरी के साथ धरम पाजी ने यह सीन पूरा किया था |




दोस्तों इस सूची में अगला नाम है अभिनेता अजय देवगन का | दोस्तों आप लोगों को बता दे इन की हिम्मत वाला फिल्म के दौरान अजय देवगन ने भी शेर के साथ एक फाईट सीन किया था | आप लोगों को बता दें इस फिल्म के निर्देशक साजिद खान ने बताया की उन्होंने अजय से सीन को विशेष प्रभाव से दिखाने की गुजारिश की | लेकिन अजय देवगन ने असली शेर के साथ ही शूटिंग का मन बना लिया था |आपको बता दें की शेर के साथ इस सीन को करने के दौरान एक बार अजय के गर्दन पर खरोंच भी आ गयी थी | लेकिन मात्र प्राथमिक उपचार के बाद अजय फिर से शेर के साथ फाईट सीन करने को को तैयार हो गये थे | दोस्तों मानना पड़ेगा अजय सर की दिलेरी को |


No comments