10 मार्च को शादी के बंधन में बंधेगी अजय देवगन की यह 21 वर्षीय हीरोइन, जाने कौन है दूल्हा
दोस्तो। तमिल फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री सायशा सहगल 10 मार्च को शादी करने जा रही है। सायशा मशहूर बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार की नातिन है। सायशा का जन्म 12 अगस्त 1997 को मुंबई में हुआ था, ये अभिनेत्री फिलहाल 21 वर्ष की हो चुकी है। सायशा ने साल 2015 में फिल्म 'अखिल' से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
सायशा ने अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' से साल 2016 में बॉलीवुड में भी डेब्यू किया था। सायशा अभिनेत्री शाहीन बानो की बेटी है। शाहीन बानो सायरा बानो की भतीजी है।
सायशा साउथ अभिनेता आर्य से शादी करने जा रही है, इन दोनों स्टार्स ने पिछले साल अाई फिल्म 'गजीनिकांत' में साथ काम किया था और यही से ये दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। आर्य साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता है इन्होंने साल 2005 में तमिल फिल्मों में डेब्यू किया था। आपको बता दे की इन दोनों की शादी 10 मार्च को हैदराबाद में होगी।
No comments